White Hairs Treatment: सफेद बालों को काला करने के लिए करें यह काम, डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Life Style: Hair Care बालों के सफेद होने का कोई एक निर्धारित कारण नहीं है. कई कारणों से बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं. बढ़ती उम्र के चलते वातावरण, खानपान और कई अन्य कारणों से भी बाल सफेद हो सकते हैं. कई बार समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं. और इन सफेद बालों को काला करने के लिए कोई मेहंदी और कोई कलर का इस्तेमाल करता है. यदि आपके बाल भी सफेद हो गए हैं और आप इन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे नुस्खे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला बना सकते हैं. 
1. कॉफी का करें इस्तेमाल (Use of Coffee for black hair)

कॉफी का प्राकृतिक रंग सफेद बालों को काला करने में बेहद लाभकारी है कॉफी के इस्तेमाल के लिए एक बर्तन में एक कप गर्म पानी और उसमें एक चम्मच कॉफी का पाउडर मिला लें जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें मेहंदी मिलाकर पेस्ट तैयार करें अब तैयार पेस्ट को एक घंटा रखें और इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं इसके बाद इस घोल को बालों पर लगा ले. इस तरीके से आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे.

2. एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल (Use of Allovera)

सफेद बालों को काला करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है. शुरुआती समय में जब कम सफेद बाल होते हैं तब एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस निचोड़ लें और इसे बालों पर लगाएं आपको इसे रोजाना नहीं लगाना है हफ्ते में एक बार से लगाया जा सकता है कुछ नहीं लगाने के बाद ही आपको असर दिखने लगेगा और आप के सफेद बाल काले नजर आएंगे.
3. करी पत्ते का करें इस्तेमाल (Use of Curry Leaves for hairs).

कुछ करी पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरीके से पीस लें अब इस मिश्रण में दो चम्मच आंवला का पाउडर दो चम्मच ब्राह्मी का पाउडर मिलाएं और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें इस मिश्रण को जड़ों से लेकर पूरे बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद सिर को अच्छी तरह से धो लें आपको इसका तेजी से असर दिखने लगेगा और इस नुस्खे से आपके बाल घने और काले हो जाएंगे.

Disclaimer: ऊपर बताए गए नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक से सलाह मशवरा जरूर करना ना भूलें.

White Hairs ko black kaise kare, white hair remedy, white hairs to black hairs, 

Post a Comment

Previous Post Next Post